---Advertisement---

Sidhi news:विद्यालय से नदारत रहते हैं प्रधानाध्यापक, कुत्तों के साथ भोजन करने को मजबूर हैं नौनिहाल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:विद्यालय से नदारत रहते हैं प्रधानाध्यापक, कुत्तों के साथ भोजन करने को मजबूर हैं नौनिहाल

संजय सिंह मझौली

Sidhi news:जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र चमराडोल के शासकीय प्राथमिक शाला घंटहिया टोला में प्रधानाध्यापक की लापरवाही का ऐसा नमूना देखा गया जो पूरे तंत्र को ही सवालों के घेरे में खड़ा करता है।

ग्रामीणों के मुताबिक उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक के तौर पर लगभग तीन दशक से गणेश प्रसाद गुप्ता पदस्थ हैं जो अपना आवास ब्योहारी में बनाए हुए हैं और वहीं से विद्यालय आना-जाना करते हैं जो कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर विद्यालय से नदारत हो जाते हैं जबकि विद्यालय में पदस्थ एक महिला शिक्षिका के जिम्मे विद्यालय का संचालन रहता है। प्रधानाध्यापक के लापरवाही का खामियाजा उन नौनिहालों को भुगतना पड़ता है जिनके भोजन के समय कुत्ते बगल में बैठे रहते हैं जिसका दुष्परिणाम बच्चों के ऊपर पड़ सकता है।

शासन की योजनाओं पर लग रहा पलीता

Sidhi news:एक तरफ जहां अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के लिए उनके बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित की जाती है जिससे उन्हें अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य मिल सके लेकिन इस तरह लापरवाह शिक्षकों के चलते योजनाओं में पलीता भी लगता है और बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय हो रहा है।

इनका कहना 

जिस मोहल्ला में वह विद्यालय संचालित है उसमें पूरी बसाहट बैगा जनजाति की है। अभिभावकों के द्वारा भी मेरे पास शिकायत की गई जाती है कि प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद गुप्ता विद्यालय में नहीं रहते हैं मेरे द्वारा कई बार उन्हें हिदायत भी दी गई लेकिन सुधार नहीं हो रहा है।वह ब्योहारी से आना-जाना करते हैं।

राम शिरोमणि यादव सरपंच

विद्यालय नियम के अनुसार संचालित होना चाहिए जिसमें प्रधानाध्यापक की विशेष जिम्मेदारी होती है कल जांच करने जाऊंगा और वास्तविक प्रतिवेदन दिया जाएगा।

परमेश्वर सिंह जन शिक्षक

प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी की जाएगी और कल ही जन शिक्षक को भेज कर जांच करा कर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

अयोध्या प्रसाद पटेल बीआरसीसी मझौली

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 
हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी 

हरित क्रांति को बढ़ावा दे रहे डॉक्टर अनूप द्विवेदी  वसुधा को हरियाली से ढकने...

Share & Earn