---Advertisement---

Sidhi news:कुएं में गिरकर बुझ गया घर का चिराग, कुसमी में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:कुएं में गिरकर बुझ गया घर का चिराग, कुसमी में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Sidhi news:सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। जहा इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में एक परिवार का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।

वही मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कोड़ार के दीवार्थ नौडिया निवासी 5 वर्षीय दिनेश सिंह, पिता कलेश्वर सिंह, शुक्रवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक पास स्थित खुले कुएं में गिर गया। काफी देर तक जब बालक घर के आसपास नजर नहीं आया तो उसकी मां शेमकली और दादा इंपाल सिंह (इंद्रभान सिंह) ने उसकी तलाश शुरू की।

इस घटना मे खोजबीन के दौरान कुएं की ओर जाते हुए पैरों के निशान दिखाई दिए, जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया गया और हल्ला-गुहार मचाई गई। ग्रामीणों की मदद से करीब तीन मोटर पंप लगाकर कुएं का पानी कम किया गया। इसके बाद कुएं में उतरकर देखा गया तो बालक का शव पानी में मिला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Sidhi news:जहा घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वही बताया जा रहा है कि दिनेश सिंह परिवार का इकलौता बेटा था, जो काफी मन्नतों के बाद परिवार को मिला था। हादसे के समय बालक की मां घर में खाना बना रही थी, जबकि पिता कलेश्वर सिंह जंगल में गाय चराने गए हुए थे। वहीं दादा इंद्रभान सिंह लंबे समय से बीमार बताए जा रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई
रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई

रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक...

Share & Earn