---Advertisement---

Sidhi news:मूर्तला में दर्दनाक सड़क हादसा,दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर सहित दो युवकों की मौत, इलाके में मातम

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

Sidhi news:मूर्तला में दर्दनाक सड़क हादसा,दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर सहित दो युवकों की मौत, इलाके में मातम

Sidhi news:सीधी जिले के मूर्तला गांव में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल युवक इलाज के दौरान रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमित मिश्रा (24 वर्ष), निवासी मूर्तला, सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान दूसरी दिशा से अंकुश बैस (17 वर्ष), निवासी ग्राम अगडाल, रामपुर से अपने घर लौट रहा था। मूर्तला के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sidhi news:घायल अमित मिश्रा को तत्काल उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

पूरे मामले में प्रधान आरक्षक महेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि “दोनों युवकों की मौत हो चुकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।”

वहीं, प्रत्यक्षदर्शी पवन तिवारी ने बताया कि “दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक थी और अचानक वे अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। हादसे के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। यदि समय पर चिकित्सा सहायता मिल जाती तो शायद एक जान बच सकती थी।”

इस संबंध में डॉक्टर अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि “सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा था। एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था, जिसे तत्काल रीवा रेफर किया गया। मंगलवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn