---Advertisement---

Sidhi news:जनजातीय गौरव दिवस: टमसार में जिला स्तरीय समारोह में उमड़ा जनसैलाब, बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ भव्य उत्सव

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Updated on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिले में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, जिलेभर में उत्साह का माहौल

भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और संगठन के महान प्रतीक – सांसद डॉ राजेश मिश्रा

Sidhi news:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे जिले में जनजातीय गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसार में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, अध्यक्ष के रूप में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक रीती पाठक, विधायक विश्वामित्र पाठक, पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी, समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा सहित अन्य आदिवासी वीरों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिससे स्थानीय जनों में उत्साह का संचार हुआ और समारोह का माहौल और अधिक ऊर्जावान बन गया।

सांसद डॉ. मिश्रा ने भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और संगठन के महान प्रतीक के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन हमें यह संदेश देता है कि अपनी संस्कृति, अपने अधिकारों और अपनी पहचान की रक्षा के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और एकता सबसे बड़ा बल है। उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि आदिवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और विकास के प्रत्येक क्षेत्र में नई गति मिल रही है।

Sidhi news:उन्होंने कहा कि सीधी जिले में भी सड़कों, स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और जनजातीय कल्याण से जुड़े कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसका लाभ सीधे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों तक पहुंच रहा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल और स्वावलंबन की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया जाना बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जो पूरे देश में जनजातीय संस्कृति और गौरव को नई पहचान देता है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शकृस्वाभिमान, समानता, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और राष्ट्रभक्तिकृआज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

विधायक श्री टेकाम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। जनजातीय गौरव दिवस अपने इतिहास और महापुरुषों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार, आजीविका और आवास के क्षेत्र में लगातार व्यापक कार्य कर रही है, जिससे जनजातीय समाज के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन तेज़ी से देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में आदिवासी युवाओं को खेल, शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ने के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। विधायक श्री टेकाम ने समाज के अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, नशे और कुरीतियों से दूर रखें तथा बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर समाज को जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें।

Sidhi news:विधायक सीधी रीती पाठक ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने व्यक्तिगत जीवन से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के लिए संघर्ष किया। प्रधानमंत्री द्वारा उनके जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया जाना उनके सम्मान में ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किए जाने से बिरसा मुंडा के आदर्शों को राष्ट्रीय पहचान मिली है, और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक ने बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी ने आदिवासी समाज से बाल विवाह एवं नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने और शिक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान ने देश को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में सहयोग करने और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। सेवानिवृत्त न्यायाधीश गोपाल सिंह नेताम ने युवाओं से सात्विक जीवन अपनाने, नशा छोड़ने और शिक्षा के माध्यम से समाज के उत्थान का आह्वान किया।

Sidhi news:कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्राध्यापक डॉ. के.एस. नेताम द्वारा दिया गया। तत्पश्चात भानु प्रताप सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर जनजातीय समाज के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। लोक कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

वहीं कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, पूजा सिंह कुशराम, जनपद सदस्य जमुनी देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, एसडीएम कुसमी विकास आनंद, नोडल अधिकारी एस.एन. द्विवेदी, सीईओ जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित अधिकारीगण, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Share & Earn