---Advertisement---

Sidhi news:दो नाबालिग बालिकाएं महाराष्ट्र एवं गुजरात से दस्तयाब,आरोपी गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मझौली पुलिस की बड़ी सफलता

दो नाबालिग बालिकाएं महाराष्ट्र एवं गुजरात से दस्तयाब,आरोपी गिरफ्तार

संजय सिंह मझौली

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने दो अलग-अलग राज्यों से लापता दो नाबालिग किशोरियों को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।जिसके संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।

पहला मामला: महाराष्ट्र के मुंबई से किशोरी की दस्तयाबी

विगत माह थाना मझौली में एक नाबालिग बालिका के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी।पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए महाराष्ट्र के मुंबई में दबिश दी और जुम्मापड़ा (थाना पड़गा) से किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब किया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपनी बहन की देखभाल करने उसके ससुराल गई थी, जहाँ काम न करने पर बहन की डांट से नाराज होकर वह अपने बहन के चाचा ससुर के साथ बिना बताए अपनी दूसरी बहन के यहाँ चली गई थी।पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

दूसरा मामला: गुजरात के पलसाना एवं बड़ोदरा में सफल कार्यवाही

एक अन्य मामले में लापता हुई नाबालिग किशोरी की तलाश हेतु पुलिस टीम गुजरात रवाना हुई। टीम सर्वप्रथम पलसाना (गुजरात) पहुंची,जहाँ संदेही का मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस ने सघन छानबीन की। रिश्तेदारों से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने बड़ोदरा में घेराबंदी की और आरोपी के चंगुल से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया।पूछताछ में किशोरी ने बताया कि माँ की डांट से नाराज होकर वह अपने दोस्त के साथ बिना बताए रिश्तेदार के घर चली गई थी।

पुलिस टीम की भूमिका:

Sidhi news:उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा एवं उनके द्वारा गठित विशेष पुलिस टीमों, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn