---Advertisement---

Sidhi news:स्कार्पियो–बाइक भिड़ंत से दो युवक घायल, कलेक्ट्रेट चौराहे पर मची अफरा-तफरी

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:स्थानीय कलेक्ट्रेट चौराहा में आज अपरान्ह स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक में सवार दो लोग घायल हो गये। घायलों के चोटिल होने के बाद उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा करीब अपरान्ह 4:30 बजे हुआ।

Sidhi news:उस दौरान स्कार्पियों के रफ्तार ज्यादा थी। इसी वजह से बाइक के स्कार्पियो के आगे आने पर चालक नियंत्रण नहीं कर सका। लिहाजा बाइक में सवार आशीष सोंधिया पिता अर्जुन सोधिया निवासी मझरेटी एवं सुजीत विश्वकर्मा पिता मथुरा विश्वकर्मा निवासी मझरेटी घायल हो गये।

Sidhi news:हादसे के दौरान स्कार्पियो क्रमांक एमपी 17 जेडबी 1717 के सामने लगी भारतीय जनता पार्टी मंडल कुचवाही के अध्यक्ष की नेम प्लेट भी घायल स्थल पर गिर गई। हादसे के दौरान बाइक स्कार्पियो के अगले हिस्से में बीचोंबीच फंस गई थी, जिसे बाद में लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल बाइक सवारों को प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सिंगरौली बच्ची हत्याकांड,महिला ने भतीजी को गला दबाकर मार डाला, पति और देवरानी पर अवैध संबंध का शक
सिंगरौली बच्ची हत्याकांड,महिला ने भतीजी को गला दबाकर मार डाला, पति और देवरानी पर अवैध संबंध का शक

सिंगरौली बच्ची हत्याकांड,महिला ने भतीजी को गला दबाकर मार डाला, पति और देवरानी पर...

Share & Earn