---Advertisement---

Sidhi news:अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

सीधी/मड़वास।

Sidhi news:मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रामपुर जोगी पहाड़ी पेट्रोल टंकी के पास उस समय हुई, जब बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार दो युवक मड़वास से अपने घर आमगांव (कुसमी) की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रामपुर स्थित पेट्रोल टंकी के समीप पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में राजकुमार सिंह गौड़, पिता लालजी गौड़, उम्र 30 वर्ष, निवासी आमगांव कुसमी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे अजय केवट, पिता रामचरण केवट, उम्र 36 वर्ष, निवासी आमगांव कुसमी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अजय केवट के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।

Sidhi news:घटना की सूचना मिलते ही मड़वास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी प्रधान आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुकेश मरावी द्वारा घायल अजय केवट को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय सीधी रेफर कर दिया।

मृतक के संबंध में मड़वास पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। रात्रि हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका, जिसे आगामी कार्रवाई के तहत कराया जाएगा।

इस पूरे मामले की जानकारी प्रधान आरक्षक मुकेश मरावी ने दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn