---Advertisement---

Sidhi news:टिकरी टोल प्लाजा में गुंडागर्दी,मैनेजर से मारपीट का वीडियो वायरल, अनूप मिश्रा सहित दो पर केस दर्ज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:टिकरी टोल प्लाजा में गुंडागर्दी,मैनेजर से मारपीट का वीडियो वायरल, अनूप मिश्रा सहित दो पर केस दर्ज

Sidhi news:सीधी जिले के टिकरी टोल प्लाजा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां टोल प्लाजा मैनेजर के साथ खुलेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी चौकी का बताया जा रहा है, जिसने एक बार फिर टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के अंतर्गत संचालित टिकरी टोल प्लाजा का टेंडर बालाजी कंपनी के पास है। इसी टोल प्लाजा में मैनेजर के पद पर कार्यरत जीवन रथ के साथ कथित रूप से अनूप मिश्रा नामक व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की। यह घटना टोल प्लाजा परिसर में हुई, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले टोल भुगतान को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मैनेजर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की जा रही है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल दो आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है, जिनमें एक नामजद आरोपी अनूप मिश्रा है, जबकि दूसरा आरोपी “अन्य” के रूप में दर्ज किया गया है।

Sidhi news:इस पूरे घटनाक्रम को लेकर टिकरी चेक पोस्ट प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मारपीट की पुष्टि हुई है और आरोपियों के खिलाफ विधिवत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn