---Advertisement---

Sidhi news:सोन नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर ग्रामीणों का शिकंजा, 407 वाहन पकड़ा,पुलिस के हवाले

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सोन नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर ग्रामीणों का शिकंजा, 407 वाहन पकड़ा,पुलिस के हवाले

Sidhi news:सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नकझर कला में रविवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने सोन नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से रेत निकालते एक 407 वाहन को रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते वाहन को मौके पर ही रोक दिया गया और तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई।

IMG 20260215 WA0007 News E 7 Live

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह-सुबह सोन नदी के किनारे गतिविधि देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में रेत का उत्खनन कर उसे 407 वाहन में भरा जा रहा था। जहा इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर वाहन को घेर लिया और चालक सहित संबंधित लोगों को रोककर पुलिस के आने तक वहीं रोक कर रखा। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर बहरी थाने ले गई।

वही ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का खेल चल रहा है, जिससे नदी के पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध उत्खनन पर स्थायी रोक लगाने के लिए सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाए, ताकि प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

IMG 20260215 WA0008 News E 7 Live

Sidhi news:उधर, पुलिस ने वाहन को थाने में खड़ा कर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की औपचारिक कार्रवाई या प्रकरण दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260215 WA0006 News E 7 Live

वही अब इस घटना के बाद इलाके में अवैध रेत उत्खनन को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन और खनिज विभाग समय-समय पर प्रभावी निगरानी और कार्रवाई करें, तो इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर
युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर

युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक...

Share & Earn