---Advertisement---

Sidhi news:जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जलस्रोतों की गई साफ-सफाई 

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ-साथ सीधी जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के तहत चिन्हित कार्यों को पूर्ण करने, पूर्व से प्रचलित कार्यों को पूर्ण कराने तथा लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन किया जा रहा है।

Sidhi news:इसी क्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोमवार दिनांक 21.04.2025 को जनपद पंचायत कुसमी की ग्राम पंचायत डेवा में पुराने तालाब निर्माण कार्य की साफ-सफाई, जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत बोदारी टोला में स्टापडैम निर्माण कार्य की साफ-सफाई, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की ग्राम पंचायत भरतपुर में सगौनी तालाब एवं पिपरांव में शासकीय तालाब की साफ-सफाई, जनपद पंचायत सीधी की ग्राम पंचायत बेंदुआ एवं बढ़ौरा में गजास नाला की साफ-सफाई एवं खेत तालाब निर्माण कार्य तथा जनपद पंचायत सिहावल की ग्राम पंचायत बेलहा में तालाब निर्माण कार्य की साफ-सफाई तथा खेत तालाब निर्माण कार्य एवं बरबंधा में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्यक्रम आयोेजित किए गए। इस अवसर पर शासन के निर्देशानुसार तालाब, नदी, स्टापडैम निर्माण कार्यों की साफ-सफाई के साथ-साथ जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त आयोजनों में जिला एवं खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, वरिष्ठ नागरिक तथा ग्रामीणजन उपस्थित हुए।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें शौचालय सीट के बगल में रखा ड्रेसिंग सामान, पाली अस्पताल का VIDEO वायरल
शौचालय सीट के बगल में रखा ड्रेसिंग सामान, पाली अस्पताल का VIDEO वायरल

शौचालय सीट के बगल में रखा ड्रेसिंग सामान, पाली अस्पताल का VIDEO वायरल उमरिया...

Share & Earn