---Advertisement---

Sidhi news:जब टमसार गांव बन गया अस्पताल 25 से ज्यादा लोग हुए डायरिया से बीमार

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : वनांचल में डायरिया का कहर, 25 से अधिक ग्रामीण बीमार, प्रशासन की तत्परता से काबू

Sidhi news : सीधी जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत टमसार गांव के बैगान टोला में डायरिया का प्रकोप फैलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बीते चार दिनों में दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आए, जिनमें छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। अचानक बढ़े मरीजों की संख्या ने गांव में अफरा-तफरी का माहौल खड़ा कर दिया।

Sidhi news : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर को पहला मरीज सामने आया था। इसके बाद 5 सितंबर को 4, 6 सितंबर को 5, 7 सितंबर को 8 और 8 सितंबर को 4 लोग बीमार हो गए। इस तरह कुल 25 से अधिक ग्रामीण प्रभावित हुए। इनमें से 20 लोगों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार में किया गया, जबकि 2 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वारोचिष सोमवंशी के निर्देश पर एसडीएम आर.पी. त्रिपाठी और सीईओ ज्ञानेन्द्र मिश्र ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। ग्रामीण सरपंच मकरंद सिंह उइके और रामबहादुर प्रजापति ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर बीमारों को अस्पताल तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दवाइयों की कमी होने पर सरपंच ने निजी क्लिनिक से दवाएं उपलब्ध कराईं। वहीं संक्रमण पर रोक लगाने के लिए गांव के कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डलवाया गया।

गांव में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में करीब 80 ग्रामीणों की जांच की गई। समय पर इलाज मिलने से मरीजों की हालत में सुधार है और अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

डायरिया की चपेट में आए मरीजों में राजेश कुमार बैगा, मीना बैगा, सतकली बैगा, अंशू सिंह पठारी, मुन्नीबाई बैगा, फूलबाई बैगा, राजकुमारी बैगा, निर्मला बैगा, विश्वनाथ बैगा, सितारा बैगा, धर्मराज बैगा, आशादेवी बैगा, इंद्रनिया बैगा, मोनिका पठारी, श्यामकली बैगा, सीताराम बैगा, अशोक कुमार बैगा, फुलमतिया बैगा, रोशनी बैगा, उषादेवी बैगा, आरती सिंह पठारी, दादूलाल बैगा, रामबती बैगा, श्यामबाई बैगा और राजकली बैगा शामिल हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn