Sidhi news:सीधी जिले के ग्राम बरिगवां में जंगली सियार का आतंक

November 3, 2024, 7:31 AM
2 Mins Read
3 Views
20241103 072747 News E 7 Live

Sidhi news:ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sidhi news:ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का हमला लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। ऐसा ही एक घटना मध्य प्रदेश के सीधी जिले के ग्राम बरिगवां में सामने आया है, जहाँ जंगली सियार ने पूरे गाँव में आतंक मचा रखा है। आज सियार के हमले में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

sidhi news:ग्राम बरिगवां के आदिवासीयों बाकेसिँह का कहना है कि जहां जंगली सियार जंगल से आता है। अचानक लोगों पर हमला करता है और फिर वापस जंगल में भाग जाता है। सियार ने अलग-अलग स्थान में हमला किया। बांकेलाल सिंह उम्र 60 वर्ष ने बताया कि हम खेत पर काम कर रहे थे तब हमला किया। 

महिला उषा सिंह ने बताया कि हम बकरी चरा रहे थे तब हमला किया।बच्चों ने बताया कि हम लोग घर से नदी नहाने जा रहे थे तब हम पर हमला किया।

जहां आठ लोगों पर हमला करके उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया है। सियार के काटने से इन लोगों के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं, जिससे दर्द और असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना से गाँव में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है, और लोग खासकर रात में बाहर निकलने से डरने लगे हैं।

Sidhi news:गांव के लोगों ने कहा की प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से ले और गाँव में सुरक्षा सुनिश्चित करे। वन विभाग भी सियार के आक्रमण को रोकने के लिए गांव के आस-पास विशेष व्यवस्था करे। ताकि गांव के लोग सुरक्षित रह सके। 

ये हुए घायल 

(1) बांकेलाल सिंह उम्र 60 वर्ष/पिता पंजाब सिंह

(2) निलेश सिंह उम्र 8 वर्ष/पिता इंदरबहादुर सिंह 

(3) ऊषा सिंह उम्र 30 वर्ष ,पति सुरेश सिंह 

(4) अमन सिंह उम्र 7 वर्ष/पिता सुरेश सिंह 

(5) अभी सिंह उम्र 5 वर्ष पिता अशोक सिंह 

(6) नरेंद्र सिंह उम्र 10 वर्ष पिता जोगेंद्र सिंह

(7) राजेश सिंह उम्र 10 वर्ष पिता रघुराज सिंह

(8) विजय सिंह उम्र 46 वर्ष पिता दलबीर सिंह

Sidhi news: वही पूरे मामले को लेकर चुरहट रेंजर नवीन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जंगली सियार के हमले से आठ लोगों के घायल होने की खबर है हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Exit mobile version