---Advertisement---

Sidhi news:ठेले पर दिया महिला ने अपने बच्चों को जन्म,हुई नवजात बच्चे की मौत

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार पटरी के नीचे उतर रही है। लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था में एंबुलेंस का बहुत ही ज्यादा योगदान है लेकिन पूरे मध्य प्रदेश की एम्बुलेंस इन दिनों लगातार अपने कार्य गुजारी को लेकर जानी जा रही है। लोग एंबुलेंस को फोन तो जरूर करते हैं लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचती है। जिसकी वजह से लोगों की जान पर भी बन आती है।

Sidhi news:दरअसल यह पूरा मामला जिला मुख्यालय के महज 2 किलोमीटर की दूरी में रहने वाली महिला उर्मिला रजक का है। जहां वह प्रसव पीड़ा से परेशान थी उसे एंबुलेंस की जरूरत थी लेकिन उसने एंबुलेंस को फोन जरूर लगाया लेकिन मौके पर वह नहीं पहुंची। इसके बाद उसने अपने पति के सहारे ठेले को ही अपना एंबुलेंस बनाया और अस्पताल तक जाने के लिए निकल पड़े लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन वह 10 मिनट बाद ही जीवित न बच सका।  

Sidhi news:वही इस पूरे मामले को लेकर सिविल सर्जन दीपा रानी इसरानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल रात में करीब 8 बजे एक महिला अपने मृत नवजात शिशु को लेकर आई थी। परिजनों का आरोप था कि उसकी एंबुलेंस ना मिलने की वजह से मौत हुई है। हालांकि यह जांच का विषय है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में और किस कारण हुई है। फिलहाल महिला को इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है और अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जांच की जा रही है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पीएम जन औषधि केंद्र की दवाएं सस्ती भी अच्छी भी - सांसद डॉक्टर मिश्रा 
पीएम जन औषधि केंद्र की दवाएं सस्ती भी अच्छी भी - सांसद डॉक्टर मिश्रा 

पीएम जन औषधि केंद्र की दवाएं सस्ती भी अच्छी भी - सांसद डॉक्टर मिश्रा ...

Share & Earn