---Advertisement---

Sidhi news:3 वर्षों से अधूरा पड़ा है आजीविका भवन का निर्माण कार्य

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

स्टीमेट में निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं मौके पर ग्राम पंचायत

सीधी जिले के जनपद क्षेत्र मझौली अंतर्गत निर्माण कार्यों में कई तरह से फर्जीवाड़ा कर राशि डकारने का खेल खेला जा रहा है इसी कड़ी में आजीविका भवन का निर्माण ग्राम पंचायत क्षेत्र डांगा अंतर्गत महान नदी के किनारे हो रहा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक उक्त निर्माण कार्य के लिए लगभग 48 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं एवं निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी विभाग मझौली को बनाया गया है जबकि कार्यस्थल पर ग्राम पंचायत डांगा द्वारा निर्माण कार्य कराया गया है। लेकिन 3 वर्ष पूर्व अधूरा निर्माण कार्य को छोड़ दिया गया है जिससे वह भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है।ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि घटिया निर्माण कार्य में ही राशि डकार दी गई है जबकि निर्माण कर्य काफी निम्न स्तर का कराया गया है।

IMG 20260424 WA0017 News E 7 Live

उसी स्थान पर खेल मैदान एवं शांति धाम का हो चुका है कार्य

मामला तब और भी गंभीर हो जाता है जब उसी स्थान पर खेल मैदान के नाम पर पूर्व मे लाखों रुपए का भुगतान किया जा चुका है फिर वहीं पर शांति धाम के नाम पर भी पैसा भुगतान हो चुका है अब उसी स्थान पर आजीविका भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ऐसे में जिम्मेदारों के द्वारा यह जांच करने की जहमत नहीं उठाई जा रही है कि जिन निर्माण कार्यों के नाम पर लाखों रुपए भुगतान किए गए हैं उनमें कार्य क्या और कहां हुआ है?कहीं आजीविका भवन में भी तो उसी तरह खेल नहीं हो रहा है।

जनपद कार्यालय के पुराने भवन को आजीविका मिशन के लिए चल रही कवायत

सूत्रों के मुताबिक जनपद कार्यालय मझौली में जो 50 वर्ष पुराना जर्जर भवन है जिसे विभाग द्वारा कंडम घोषित कर दिया गया है उसी में छत का मरम्मत करा कर आजीविका भवन बनाने की कवायत चल रही है ऐसे में सवाल यह है कि जब 48 लाख रुपए आजीविका भवन के लिए स्वीकृत है और निर्माण कार्य भी आधा अधूरा पड़ा है उसे गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के लिए जहमत क्यों नहीं उठाई जाती है और जिम्मेदार दूसरे भवन के लिए क्यों तैयारी बना रहे हैं जो जर्जर हालत मे है ।आखिर इतनी बड़ी राशि में हो रहे खिलवाड़ पर कार्रवाई क्यों नहीं?

IMG 20260424 WA0018 News E 7 Live

डांगा में कहां बोल रहा विकास?

अगर आंकड़ों की बात की जाए तो विगत तीन वर्षों में ग्राम पंचायत डांगा में करोड़ों रुपए की राशि निर्माण कार्यों के नाम पर खर्च की जा चुकी है अगर उसका सही उपयोग होता तो ग्राम पंचायत में विकास दिखता भी और विकास बोलता भी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जिस कारण ग्रामीणों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर डांगा में विकास कहां बोल रहा है जिसकी जानकारी जिम्मेदार विभाग को भी लेना चाहिए और जनप्रतिनिधियों को भी लेना चाहिए जिन्होंने विकास के नाम पर बजट स्वीकृत कराया है।

सरिता सिंह एस डी ओ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग

पैसे के अभाव के चलते कार्य रुका हुआ है अभी तक मे लगभग 20 लाख रूपये का पेमेंट हुआ है शेष राशि नही मिल पाई है l

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत बरिगवां कुटी चौराहा के पास बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी गहरवार बस
सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत बरिगवां कुटी चौराहा के पास बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी गहरवार बस

सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत बरिगवां कुटी चौराहा के पास बड़ा हादसा! अनियंत्रित...

Share & Earn