---Advertisement---

Sidhi news:5 करोड 25लाख के नवीन जनपद भवन भूमि का धौहनी विधायक ने किया भूमिपूजन

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सीधी जिले के कुसमी मुख्यालय मे गुरुवार को धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्यामबती सिंह,जनपद उपाध्यक्ष भूपाल सिंह के विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष अखंडप्रताप सिंह, जनपद सदस्य द्वय भानू प्रताप सिंह,सावित्री पनिका,वीणा सिंह,अतिबल सिंह,सांसद प्रतिनिधि राजकुमार तिवारी,सरपंच कोडार सीता सिंह, गुडुआधार रामबाई सिंह,पार्वती सिंह खोखरा, शुक्रपाल सिंह अमरोला,कमछ मेहीलाल बैगा की उपस्थिती मे 5 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने जा रहा नवीन जनपद पंचायत भवन बनने जा रहे भूमि स्थल का भूमिपूजन किया गया.

भूमिपूजन अवसर पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि बड़े सौभाग्य कि बात है कि देश एवं प्रदेश मे भा ज पा की सरकार है हमने इस समस्या को मंत्रीगणों तक पहुंचाया था जिनके प्रयासों से क्षेत्र मे जनपद भवन हेतु 20 करोड़ की स्वीकृति हुई भवन के अलावा पार्किंग एवं अन्य तरह की सुविधाओं से सुसज्जित जनपद भवन का आज शुभारम्भ हो रहा है कुसमी विकासखंड का जो विकास हुआ है वो आप सबके सहयोग और भा ज पा सरकार की वजह से हुआ है।जनपद अध्यक्ष श्यामबती सिंह ने कहा की जनपद भवन की कमी थी जो विधायक जी के प्रयास से पूरी हुई जो अच्छा एवं सर्वसुविधायुक्त भवन बनेगा जनपद से ही सारे कार्य होते हैं और योजनाएं चलती है भवन और सुविधा हो जाएगी तो जनपद के अधिकारी कर्मचारी और अच्छे से कार्य करेंगे।

कार्यपालन यंत्री सी एल साकेत ने कहा कि 5 करोड़ 25 हजार की लागत से भवन बनेगा जिसका कार्य जल्द चालू होगा सी ई ओ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि विधायक जी को धन्यवाद देता हूं जिनके प्रयास से इस भवन कि स्वीकृति हुआ एक अच्छी बिल्डिंग ऐसे भवन जिसके छत के नीचे बैठकर हम लोग कार्य करेंगे आभार प्रकट करता हूं सी ई ओ ने पंचायतकर्मियों से आह्वान किया कि नवीन बिल्डिंग के सांथ हमारी सोच भी नई होनी चाहिए तभी यह भवन सार्थक होगा। भूमिपूजन के अवसर पर नायब तहसीलदार श्री टोप्पो,एस डी ओ बी पी कोरी कुसमी, सरिता सिंह मझौली उपयंत्री अमर सिंह,राकेश सिंह लेखाधिकारी पंकज मिश्रा कंप्यूटर आपरेटर रामसुख यादव,सचिव रामभद्र शुक्ला, के पी सिंह,राजेश गुप्ता, बी के शुक्ला, सीता सिंह रोजगार सहायक शिवपूजन शुक्ला,शिवमूरत द्विवेदी,शिवम सिंह,रामजी गुप्ता बी आर सी सी अंगिरा द्विवेदी, संविदाकार तेजप्रताप सिंह सहित अन्य सचिव रोजगार सहायक व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भीषण गर्मी में दिव्यांग हितग्राहियों को घंटों कराया इंतजार, अधिकारी कर्मचारी ऐसी की ठंडी हवा में रहे मस्त
भीषण गर्मी में दिव्यांग हितग्राहियों को घंटों कराया इंतजार, अधिकारी कर्मचारी ऐसी की ठंडी हवा में रहे मस्त

भीषण गर्मी में दिव्यांग हितग्राहियों को घंटों कराया इंतजार, अधिकारी कर्मचारी ऐसी की ठंडी...

Share & Earn