---Advertisement---

Sidhi news:लीनेस क्लब कामाख्या द्वारा किया गया कंबल वितरण

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:लीनेस क्लब कामाख्या की सभी सदस्य बहनों ने ठंड में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए एक विशेष कंबल वितरण अभियान आयोजित किया। यह कार्यक्रम स्थान पूजा पार्क से गांधी चौराहे सीधी, मध्य प्रदेश तक किया गया। क्लब की बहनों ने कड़कड़ाती ठंड और ओस में अपनी पूरी मेहनत से कंबल वितरित किए। सभी सदस्यों ने प्रेम और सम्मान के साथ इस नेक कार्य को सफल बनाया और कंबल पाने वाले लोग बहुत खुश और उत्साहित दिखे।

Sidhi news:इस अवसर पर उपस्थित सदस्य बहनें, जिनमें लिनेस डॉ. सुनीता तिवारी, लिनेस डॉ. बीना मिश्रा, लिनेस डॉ. बबीता खरे, लिनेस मिसेज शर्मिला सिंह, लिनेस वर्षा सिंह, लिनेस विनीता मिश्रा, लिनेस अंजू शर्मा, लिनेस श्रीमती तारा तिवारी, लिनेस सोनम सिंह, लिनेस मिसेज प्रीति सिंह परिहार, लिनेस मिसेज पूनम द्विवेदी, लिनेस प्रियंका सिंह, लिनेस गुड़िया सिंह, लिनेस नम्रता सिंह और लिनेस भारती सिंह ने इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कंबल प्राप्त करने वाले सभी जरूरतमंदों ने क्लब की बहनों का धन्यवाद किया और उनके नेक कार्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment