---Advertisement---

Sidhi news:कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गांजा के हरे पौधे जप्त — एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सीधी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुसमी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसमी थाना क्षेत्र के गाजर गांव में एक व्यक्ति अपने घर के पास बाड़ी में गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमार कार्रवाई की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुदर्शन सिंह (उम्र 42 वर्ष), पिता बहादुर सिंह, निवासी गाजर, के कब्जे से 14 हरे गांजा के पौधे बरामद किए। पुलिस ने सभी पौधों को जप्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के साथ पुलिस टीम के सदस्य रामेश्वर सिंह, कमलेश प्रजापति सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

कुसमी पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है और पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तीन दिन में सुधार का दिया था आश्वासन, ठेकेदार ने शुरू किया मेंटेनेंस, लाखों की लागत वाली लाइटें फिर होंगी चालू
तीन दिन में सुधार का दिया था आश्वासन, ठेकेदार ने शुरू किया मेंटेनेंस, लाखों की लागत वाली लाइटें फिर होंगी चालू

“खबर का असर: सिहावल में बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों पर एक्शन, विधायक विश्वामित्र...

Share & Earn