---Advertisement---

Sidhi news:नशीली कफ सिरप के अवैध विक्रेता के विरुद्ध जमोड़ी पुलिस की कार्यवाही; आरोपी गिरफ्तार, 50 शीशी अवैध सिरप जप्त

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमोड़ी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

Sidhi news:दिनांक 15/03/2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अंधियारखोह का निवासी बृजेश उर्फ पुजेरी साकेत अपने घर के बाहर झाड़ियों में नशीली कफ सिरप छिपाकर बेचने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही की।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी

Sidhi news:मौके पर संदेही के घर के पास झाड़ियों से एक लाल रंग की बोरी बरामद हुई, जिसमें 50 शीशी ऑनरेक्स (Onerex) कफ सिरप (कुल कीमत लगभग ₹15,000) पाई गई। आरोपी द्वारा उक्त नशीली दवा के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर, उसे NDPS एक्ट की धारा 8, 21, 22 एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि गोविंद लाल, प्र.आर. रामखेलावन, प्र.आर. कुशुम, आर. सतीश तिवारी, आर. अंकित सिंह एवं आर. अभिषेक का विशेष और महत्वपूर्ण योगदान रहा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें टरबाइन में भड़की आग, फायर टीम की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
टरबाइन में भड़की आग, फायर टीम की फुर्ती से टला बड़ा हादसा

टरबाइन में भड़की आग, फायर टीम की फुर्ती से टला बड़ा हादसा उमरिया तपस...

Share & Earn