---Advertisement---

Sidhi news:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:युवा संसद जैसे मंच लोकतंत्र को करते हैं सशक्त – सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की निर्णायक भूमिका – सांसद 

Sidhi news:युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में माय भारत पोर्टल के माध्यम से दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “विकसित भारत युवा संसद 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।

Sidhi news:समापन सत्र में सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना केवल सरकार की योजना नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही साकार हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक, ऊर्जावान और तकनीकी रूप से सक्षम है, इसलिए राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल सशक्तिकरण, स्टार्टअप प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे के विकास और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक आयामों पर कार्य कर रही है, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के व्यापक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल श्रोता बनकर न रहें, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझें, अपने विचार तर्कपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।

Sidhi news:सांसद ने “आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र अनेक चुनौतियों से गुजरकर और अधिक मजबूत हुआ है। इतिहास से सीख लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनभागीदारी की रक्षा करना युवाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Sidhi news:कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्री देव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने और अपनी अभिव्यक्ति को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का मंच मिलता है।

Sidhi news:प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता एवं देश की शासन व्यवस्था को समझने की दृष्टि विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत युवा संसद में माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत जिले के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को 3 मिनट का वक्तव्य देने का अवसर प्रदान किया गया, जिनका मूल्यांकन जूरी समिति द्वारा किया गया। मेरिट में शीर्ष 05 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रदेश विधानसभा में उद्बोधन का अवसर प्राप्त होगा।

Sidhi news:प्रतियोगिता सत्र में प्रतिभागियों ने “आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किए। युवाओं ने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की मजबूती पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

---Advertisement---
Share & Earn