---Advertisement---

Sidhi news:सीधी पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सका अवैध कोयला, परिवहन, ₹42 लाख की मशरूका के साथ आरोपी गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के अवैध खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़े रुख के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस ने एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला परिवहन कर रहे ट्रेलर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

चेकिंग के दौरान खुला अवैध परिवहन का खेल

अमिलिया थाना के सामने पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेलर क्रमांक UP 63 BT 3773 को रोककर जांच की गई। वाहन चालक प्रेमचन्द्र बिंद (निवासी मिर्जापुर, उ.प्र.) द्वारा दिखाए गए ई-टीपी की वैधता समाप्त हो चुकी थी, जिससे स्पष्ट हुआ कि कोयले का परिवहन पूर्णतः अवैध रूप से किया जा रहा था।

जब्ती एवं मुख्य बिंदु

ट्रेलर में कुल 40.430 मीट्रिक टन कोयला लोड था, जिसकी कीमत ₹2,12,158 आंकी गई है।

Sidhi news:पुलिस ने ₹40 लाख मूल्य का ट्रेलर और कोयला मिलाकर कुल ₹42,12,158 की मशरूका जब्त की है.आरोपी को बीएनएस एवं खान खनिज की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

पुलिस टीम की तत्परता

इस कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस के साथ, उनि0 राजमणि अहिरवार, सउनि. उग्रभान मिश्रा, प्रआर. लोकेन्द्र सिंह और आर. रघुराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

---Advertisement---
Share & Earn