---Advertisement---

Sidhi news:शांति और सौहार्द के साथ मनाएं आगामी त्यौहार – सीधी पुलिस अधीक्षक

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:आगामी प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के सभागार में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के नेतृत्व में किया गया , जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिले के प्रबुद्ध और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sidhi news:बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.पी. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव, एसडीएम गोपद बनास राकेश शुक्ला, एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल सहित नगर पालिका सीधी के पदाधिकारी, थाना प्रभारी कोतवाली, जमोड़ी एवं यातायात प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली, ईद-उल-फितर और चौत्र नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था और जन-सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना रहा।

त्योहारों के लिए विशेष दिशा-निर्देश और अपील

Sidhi news:होली (रंगोत्सव): पुलिस अधीक्षक ने अपील की कि रंगों का यह त्योहार आपसी प्रेम के साथ मनाएं। हुड़दंगियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। डीजे और लाउडस्पीकर के लिए निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन अनिवार्य होगा।

ईद-उल-फितर: मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों से चर्चा कर नमाज के समय और सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन ने भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने की अपील की।

चौत्र नवरात्रिरू मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और सुगम यातायात व्यवस्था हेतु संबंधित थाना प्रभारियों और नगर पालिका को निर्देशित किया गया।

चैत्र नवरात्रि: मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और सुगम यातायात व्यवस्था हेतु संबंधित थाना प्रभारियों और नगर पालिका को निर्देशित किया गया

Sidhi news बैठक में उपस्थित विभिन्न संप्रदायों के नागरिकों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन्हें प्रशासन ने गंभीरता से नोट किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध साइबर सेल के माध्यम से कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक एवं अपर कलेक्टर ने कहा कि सीधी जिला हमेशा से साझा भाईचारे और आपसी मेल-जोल की मिसाल रहा है। हम सभी का यह साझा उत्तरदायित्व है कि त्योहारों की खुशियों में कोई खलल न पड़े। प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल ही शांतिपूर्ण त्योहार की कुंजी है।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सभी जिलेवासियों को होली, ईद और नवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई है।

---Advertisement---
Share & Earn