---Advertisement---

Sidhi news:शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में “वर्तमान बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत के समक्ष चुनौतियां और उसका समाधान” विषय पर दिनांक 24 एवं 25 फरवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. प्रभाकर सिंह, प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओ. पी. नामदेव ने कहा कि ऐसे अकादमिक आयोजनों से विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को समकालीन विषयों पर गंभीर चिंतन एवं विमर्श का अवसर प्राप्त होता है, जिससे उनके बौद्धिक एवं शोध कौशल का विकास होता है।

Sidhi news:संगोष्ठी के प्रथम दिवस में दो विशिष्ट वक्ताओं ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। प्रथम वक्ता डॉ. एस. पी. शुक्ला, शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा ने “वैश्विक शक्ति संतुलन और भारत की उभरती भूमिका” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारत विश्व राजनीति में एक महत्वपूर्ण ध्रुव के रूप में उभर रहा है तथा वैश्विक मंचों पर उसकी भूमिका निरंतर सशक्त हो रही है। द्वितीय वक्ता डॉ. के. बी. सिंह, एसजीएस कॉलेज सीधी ने भारत के समक्ष उपस्थित आर्थिक, सामरिक एवं तकनीकी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उनके संभावित समाधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं वैश्विक सहयोग को भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Sidhi news:संगोष्ठी के प्रथम सत्र में चार शोधार्थियों तथा द्वितीय सत्र में पांच शोधार्थियों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों एवं विश्वविद्यालयों से आए विद्वानों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आका सिंह तिवारी द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन प्रो. प्राची सिंह द्वारा किया गया। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. राजेश कुमार साहू रहे। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्वान, शोधार्थी, महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

---Advertisement---
Share & Earn