---Advertisement---

Sidhi news:युवती के पर्स से नाबालिग ने पार कर दिया नकदी व जेवरात

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मझौली के मेन मार्केट राम मंदिर तिराहे के पास संचालित जगन्नाथ किराना दुकान से 23 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे युवती अपने पिता के साथ बहन का तिलक ले जाने के लिए सामान खरीदने आई हुई थी। किराना दुकान में सामान ले रही थी तभी एक नाबालिक उसके पर्स से एक छोटा पर्स जिसमें सोने के आभूषण मनचली एवं झुमका तथा 1000 रुपए डाली हुई थी, एक नाबालिक आता है और उसके पर्स से छोटा बटुआ पार कर जाता है। लगभग 20-25 मिनट बाद जब युवती क्रय की गई सामग्री का पैसा देने के लिए पर्स देखती है तो छोटा पर्स गायब रहता है।

जिसकी फरियाद मझौली थाने में दर्ज कराई गई है लेकिन अभी तक नाबालिक चोर पुलिस के पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। पीड़िता एवं पीड़िता के पिता होरिल केवट निवासी ग्राम पंचायत देवरी थाना मझौली द्वारा सीसीटीवी फुटेज के वीडियो फोटो तथा थाने में दिए गए लिखित आवेदन पत्र उपलब्ध कराते हुए बताया कि छोटी बच्ची की शादी कर रहा हूं। 28 अप्रैल को बारात आने वाली थी, आज तिलक लेकर जाना था, जिसके लिए सामान खरीदने मझौली आया था।

राम मंदिर तिहारे के पास जगन्नाथ किराना दुकान में सामान खरीदा। जब सामान का पैसा देने के लिए पर्स से पैसे निकालने लगे तो छोटा पर्स जिसमें सोने के दो आभूषण एक मनचली, एक झुमका जिसका वजन लगभग डेढ़ तोले जिसकी कीमत दो लाख ऊपर आकी जा रही है साथ ही 1000 रुपए नगदी गायब था।

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक नाबालिक लडक़ा आता है और कंधे में लटक रहे पर्स से एक छोटा पर्स निकाल वहां से निकल लेता है। युवती पिता के साथ थाने पहुंचती है जिसकी लिखित शिकायत थाने में की है खबर लिखे जाने तक अभी किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें खेत के बाबली में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव,जाँच में जुटी पुलिस
खेत के बाबली में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव,जाँच में जुटी पुलिस

खेत के बाबली में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव,जाँच में जुटी पुलिस संजय...

Share & Earn