---Advertisement---

Sidhinews:सिहावल में सड़क पर ‘मौत की पार्किंग’! लावारिस वाहन बने जानलेवा, हादसों की लाइन लगी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhinews:सिहावल में सड़क पर ‘मौत की पार्किंग’! लावारिस वाहन बने जानलेवा, हादसों की लाइन लगी…

।। राजबहोर केवट सिंहावल ।। 

Sidhinews:सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावल चौकी इलाके में बाजार से लेकर ब्लॉक मुख्यालय परिसर तक सड़क किनारे खड़े लावारिस वाहन अब आम नागरिकों के लिए जानलेवा खतरा बनते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों की वजह से सड़क पर आवागमन बाधित होता है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

बताया जा रहा है कि इस समस्या के कारण पूर्व में कई सड़क हादसे हो चुके हैं। सबसे दुखद बात यह है कि हाल ही में एक पत्रकार की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसका प्रमुख कारण सड़क किनारे खड़े लावारिस वाहन बताए जा रहे हैं।

स्थानीय जनता ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर नवागत चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि बाजार से लेकर ब्लॉक मुख्यालय परिसर तक सड़क किनारे खड़े सभी लावारिस वाहनों को तत्काल हटवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बड़े हादसे को रोका जा सके।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन वाहनों को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो आगे और भी बड़ी दुर्घटनाएँ हो सकती हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि नवागत चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल और प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेगा, जिससे आम जनता को राहत मिल सके और सड़क पर सुरक्षा बनी रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn