---Advertisement---

Sidhinews:भतीजे ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, दांतों से कान काटकर किया अलग

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhinews:जमीनी विवाद में रिश्तों की सारी हदें टूटीं, ग्राम डोल में भतीजे ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, दांतों से कान काटकर किया अलग

Sidhinews:सीधी जिले के ग्राम डोल में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पुराने जमीनी विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को खून-खराबे में बदल दिया। रिश्ते में भतीजे ने ही अपने 78 वर्षीय चाचा पर इस कदर हमला किया कि दांतों से उनका कान काटकर अलग कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घायल बुजुर्ग का नाम राज बहादुर सिंह (उम्र लगभग 78 वर्ष) है। परिजनों के अनुसार, राज बहादुर सिंह अपने घर के पास झाड़ू लगा रहे थे, तभी उनके छोटे भाई का बेटा तीरथ सिंह वहां पहुंचा और पुराने जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब राज बहादुर सिंह ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी भतीजा आपा खो बैठा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अमानवीय हरकत करते हुए अपने दांतों से राज बहादुर सिंह का कान काट लिया, जिससे वह पूरी तरह अलग हो गया। अत्यधिक खून बहने से बुजुर्ग की हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद बेटे मुन्ना सिंह ने बिना समय गंवाए 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल पिता को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया।

Sidhinewsअस्पताल में उपचार के दौरान घायल राज बहादुर सिंह ने बताया कि विवाद घर और जमीन को लेकर चल रहा था। उन्होंने अपने पट्टे की जमीन पर घर बनवा लिया था, जिस पर भतीजा तीरथ सिंह दावा कर रहा था कि वह जमीन उसके हिस्से की है और इसी बात को लेकर वह घर खाली करने का दबाव बना रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पूरे मामले में अस्पताल चौकी प्रभारी देवराज सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के कान कटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। फिलहाल जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है और मामले में जीरो पर एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को प्रकरण भेज दिया गया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू
MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू

MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी CM से बैठक के...

Share & Earn