---Advertisement---

Sidhinews:सम्राट चौराहे पर सनसनी, पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति पर चढ़ा युवक, आधे घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhinews:सम्राट चौराहे पर सनसनी, पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति पर चढ़ा युवक, आधे घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Sidhinews:सीधी शहर के बीचों-बीच स्थित सम्राट चौराहा पर शुक्रवार शाम एक अजीबो-गरीब घटना ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। यहां स्थापित वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति पर एक युवक अचानक चढ़ गया और करीब आधे घंटे तक ऊपर ही बैठा रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

वही जानकारी के अनुसार, मूर्ति पर चढ़ने वाले युवक की पहचान रवि कुमार सिंह चौहान (28) के रूप में हुई है, जो ग्राम पिपरोहर का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक की हरकत से कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह काफी देर तक मूर्ति के ऊपर ही बना रहा।

वही स्थानीय निवासी रूद्र सिंह ने बताया कि युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। “वह अचानक मूर्ति पर चढ़ गया। पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन बाद में स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई,” उन्होंने कहा।

Sidhinews:सूचना मिलते ही सीधी कोतवाली थाना की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक युवक को नीचे उतारा। पुलिस ने उसे अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम के संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। “हम यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। साथ ही उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:हेलमेट अनिवार्यता को लेकर विशेष अभियान: जागरूकता बाइक रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश
Sidhi news:हेलमेट अनिवार्यता को लेकर विशेष अभियान: जागरूकता बाइक रैली निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश

रिपोर्टर: Anil Sharma प्रदेश स्तर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट धारण करने...

Share & Earn