---Advertisement---

सिहावल को मिले नए BMO, डॉ. कपिल सिंह संभालेंगे कमान, लोकायुक्त कार्रवाई के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिहावल को मिले नए BMO, डॉ. कपिल सिंह संभालेंगे कमान, लोकायुक्त कार्रवाई के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजबहोर केवट सिंहावल

सीधी सिंहावल। सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल में नए खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) के रूप में डॉ. कपिल सिंह की पदस्थापना कर दी गई है। यह आदेश हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जारी किया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सिहावल के तत्कालीन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वतंत्र पटेल को रीवा लोकायुक्त की टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने डॉ. पटेल को जिला कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

इसी क्रम में अब सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी डॉ. कपिल सिंह को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नए BMO से व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही है। क्षेत्र की जनता भी चाहती है कि स्वास्थ्य सेवाओं में आई गिरावट को जल्द सुधारा जाए और अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

वहीं सूत्रों से यह जानकारी भी सामने आई है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी में पदस्थ डॉ. अमित वर्मा को भी जिला कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन स्वास्थ्य महकमे में इसे एक बड़े प्रशासनिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल की घटनाओं ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में नए BMO के सामने सबसे बड़ी चुनौती विश्वास बहाली और स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की होगी।

अब देखना यह होगा कि डॉ. कपिल सिंह अपने कार्यकाल में सिहावल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को कितनी मजबूती दे पाते हैं और विभाग में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित कर पाते हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn