---Advertisement---

सिंगरौली में प्रशासनिक फेरबदल,तहसीलदारों के तबादले, जाह्नवी शुक्ला सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिंगरौली में प्रशासनिक फेरबदल,तहसीलदारों के तबादले, जाह्नवी शुक्ला सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी 

तहसीलदारों को कार्य व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर सिंगरौली ने आदेश जारी किया है और कई अधिकारियों को इधर से उधर भेज दिया है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा 6 मार्च को तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत जिले के कई तहसीलदारों को इधर-उधर स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जहा राजस्व विभाग में हुए इस फेरबदल में तहसीलदार जाह्नवी शुक्ला सहित कई अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव शासकीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से किया गया है।

वही जारी आदेश के अनुसार कुछ तहसीलदारों को वर्तमान तहसील से हटाकर दूसरी तहसील में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र ही अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

FB IMG 1772873686188 News E 7 Live

जहा प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे तथा राजस्व कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। हाल के दिनों में राजस्व प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में समय-समय पर अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया जा रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश
न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया सिस्टम, जांच के दिए आदेश

न्यूज़ E7 LIVE की खबर का असर, कुछ ही घंटों में हरकत में आया...

Share & Earn