---Advertisement---

Singrauli News:- देवसर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवक गंभीर, इलाज में आई दिक्कतें

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Singrauli News:- सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत NH-39 पर खोभा पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले देवसर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर बैढ़न रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक युवक की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है।

Singrauli News:- परिजनों ने ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इमरजेंसी में ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण इलाज में देरी हो रही है। एक घायल बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की जरूरत बताई है, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं न होने से परेशानी बढ़ गई है।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और वे समय पर इलाज की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मेड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या
मेड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

शिवपुरी में मेड़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,...

Share & Earn