---Advertisement---

Ujjain में हालात तनावपूर्ण, धारा 144 लागू, दो समुदायों में तनाव के बाद घरों में घुसकर तोड़-फोड़, आगजनी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Ujjain में हालात तनावपूर्ण, धारा 144 लागू, दो समुदायों में तनाव के बाद घरों में घुसकर तोड़-फोड़, आगजनी

Ujjain के तराना इलाके में गुरुवार रात को हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर आगजनी में तब्दील हो गया. मामले में अज्ञात लोगों ने 2 बसों में व 1 दुकान में आग लगा दी. उपद्रवियों ने कई घरों में घुस कर तोड़-फोड़ करने के साथ ही लोगों को भी पीटा. दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर पथराव करने से स्थिति और बिगड़ गई. पथराव में एक युवक घायल हुआ है. पुलिस ने मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस-प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है.मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा, शाम 4 बजे तक 15 उत्पातियों की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस बल आंसू गैस के साथ मौके पर तैनात है. सूचना मिलने पर हम तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं. फिलहाल स्थिति सामान्य है.

पुलिस ने मामले में 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 नाबालिग को भी पकड़ा

बता दें, Ujjain के तराना में गुरुवार की रात एक युवक से मारपीट के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए. इस दौरान 11 बसों में तोड़फोड़ की गई थी. एक पक्ष के लोगों ने शुक्रवार सुबह फिर से तराना थाने का घेराव किया. उन्होंने आरोपियों का जुलूस निकालकर उनके घर तोड़ने की मांग की.

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी. सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को बाजार बंद रखा गया है साथ ही वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई. पुलिस ने मामले में 1 नाबालिग सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस एवं प्रशासन-स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है.

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा, लोगों से लगातार शांति की अपील की जा रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है. प्रतिबंधात्मक धाराएं लगाई गई हैं.

जानें किस बात को लेकर भड़का था विवाद, गुरुवार रात 12 से अधिक बसों में हुई थी तोड़फोड़

जिले की तराना तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो समुदाय के बीच हिंसक झड़ंप हो गई. भीड़ ने उग्र रूप ले लिया और तराना नगर के बस स्टैंड पर खड़ी 12 से अधिक बसों पर पत्थरबाजी करते हुए कांच तोड़ने शुरू कर दिए. उपद्रवियों ने इसके बाद शुक्ला मोहल्ले व पास की दुकानों में जमकर तोड़ फोड़ मचाई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने धारा 144 लागू कर लोगों को बलपूर्वक खदेड़ा. तनाव पूर्ण स्थिति देख मौके पर एसपी प्रदीप शर्मा, कलेक्टर रोशन कुमार, एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद, एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जन के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा.

एएसपी गुरु प्रसाद पराशार के मुताबिक, ”Ujjain जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर तराना थाना क्षेत्र मे गुरुवार शाम शुक्ला मोहल्ले में 22 वर्षीय सोहिल पिता सोनू ठाकुर(विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री) जो घर के बाहर मंदिर के यहां खड़े थे, उनपर एक पक्ष ने हमला किया है. तराना थाने में उन्होंने रिपोर्ट लिखवाते हुए बताया कि ईशान मिर्जा और उसके साथी सप्पान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा, नावेद निवासी मदारबड़ तराना अपने अन्य और भी साथियों के साथ आया और पीछे से सिर पर हमला कर दिया. इसके बाद भीड़ ने तोड़फोड़ मचा दी.”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn