---Advertisement---

स्कूल के सामने ‘मौत का चूल्हा’,हाट बाजार में धड़ल्ले से जल रहे घरेलू गैस सिलेंडर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

स्कूल के सामने ‘मौत का चूल्हा’,हाट बाजार में धड़ल्ले से जल रहे घरेलू गैस सिलेंडर

राजबहोर केवट सीधी सिहावल 

भीड़भाड़ के बीच ‘आग से खेल’, जिम्मेदार बेखबर,हादसे का इंतजार?

एक तरफ आम जनता घरेलू गैस के लिए लाइन में खड़ी है, तो दूसरी तरफ स्कूल परिसर के सामने और हाट बाजार की भीड़ में ठेलों पर खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर धधक रहे हैं। नियमों की धज्जियां उड़ाते ये ठेले अब ‘चलती-फिरती बारूद’ बन चुके हैं।

हालात ऐसे हैं कि जहां बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए, वहीं उनके सिर पर हर वक्त हादसे का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल के आसपास जलती आंच, लपटों के बीच से गुजरते मासूम और बाजार में उमड़ी भीड़ जरा सी चूक और सब कुछ राख में बदल सकता है।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी गहरी ‘कुंभकर्णी नींद’ में डूबे हैं। ना कोई रोक, ना कोई टोक मानो किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा हो।

क्या बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ ही सिस्टम की नई पहचान बन गई है?

आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है ये खतरनाक खेल?

क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही प्रशासन जागेगा?

अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो ये लापरवाही किसी दिन बड़ी तबाही का कारण बन सकती है। अब देखना ये है कि जिम्मेदार जागते हैं या फिर ‘आग का ये खेल’ यूं ही चलता रहेगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 6 अप्रैल को, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 6 अप्रैल को, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन 6 अप्रैल को, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का...

Share & Earn