---Advertisement---

Snack operation:सांप के लगे 25 टांके,हुआ अस्पताल में सफल ऑपरेशन

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Snack operation : घायल सांप की जान बचाने के लिए बुधनी के पशु चिकित्सालय में हुआ सफल इलाज…

25 टाके लगा किया इलाज

Snack operation : बुधनी के एक गांव में सांप घायल ओर खून से लुह लुहान होने की सूचना मिलने पर, सांप प्रेमी अशोक पारे मौके पर पहुंचे और घायल सांप को इलाज के लिए बुधनी के पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया और लगभग 25 टांके लगाकर उसकी जान बचाई …. सांप की जान बचाने के लिए बुधनी के अनेक लोगों ने अशोक पारे की प्रशंसा की।

बुधनी के अशोक पारे को सांप पकड़ने का ऐसा जुनून है कि कहीं से भी सांप निकलने की सूचना मिलते ही सभी काम छोड़कर तुरंत सांप को संरक्षण करने के लिए पहुंच जाते हैं।

केवल सांपों के संरक्षण और अपने शौक के लिए निशुल्क काम करते हैं। अशोक पारे बुधनी जिला सीहोर के पेशे से लोक में PWD मेंअकाउंटेंट हैं, लेकिन उसके सांप पकड़ने के शौक ने इन्हे मशहूर कर दिया। जहरीले सांपों से लोगों की जान बचाने वाले अशोक पारे ने हजारों सांपों को लोगों से और हजारों लोगों को सांपों से बचा चुके हैं।

सांपों को बचाना इसलिए भी जरूरी है कि भारत कृषि प्रधान देश है, यहां पाए जाने वाले चूहे फसल का पांचवां हिस्सा चट कर देते हैं…सांप कीटों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं,अन्यथा फसलों पर कहर बरपा सकते हैं और बीमारियाँ फैला सकते हैं।

डॉक्टर निशांत पटेल

पशु चिकित्सालय बुधनी

वाइट अशोक पारे

सांप प्रेमी एवं सांप को संरक्षण देने वाले

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment