---Advertisement---

सोन नदी के गऊ घाट में बोरे और कपड़ों में बंधी मिली अज्ञात लाश, इलाके में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सोन नदी के गऊ घाट में बोरे और कपड़ों में बंधी मिली अज्ञात लाश, इलाके में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

एमपी के सीधी जिले में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सोन नदी के गऊ घाट के बीचों-बीच एक अज्ञात लाश संदिग्ध हालत में दिखाई दी। लाश बोरे और कपड़ों से लिपटी हुई थी और रस्सियों के सहारे बंधी हुई नजर आई, जिसे देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी के बीचों-बीच से लाश को बाहर निकालकर किनारे लाया। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे इलाके में भय और जिज्ञासा का माहौल बन गया।

वही देवघटा गांव निवासी अभिलाष साकेत ने बताया कि उनका घर घटना स्थल के पास ही है। सुबह करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि नदी के बीच में किसी लाश जैसी वस्तु दिखाई दे रही है। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।

वही कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि लाश नदी के बीचों-बीच संदिग्ध अवस्था में पड़ी थी। शव वाहन को बुलाया गया है और लाश को जिला अस्पताल भेजा जाएगा, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि यह मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नहर में गिरी बोलेरो,sdm वी के आनंद व तहसीलदार आशीष मिश्रा की तत्परता से बड़ा हादसा टला, समय रहते वाहन निकाला गया
नहर में गिरी बोलेरो,sdm वी के आनंद व तहसीलदार आशीष मिश्रा की तत्परता से बड़ा हादसा टला, समय रहते वाहन निकाला गया

नहर में गिरी बोलेरो,sdm वी के आनंद व तहसीलदार आशीष मिश्रा की तत्परता से...

Share & Earn