---Advertisement---

सूरत की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 30 से अधिक धमाके

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

गुजरात : सूरत की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 30 से अधिक धमाके

सूरत (गुजरात) : गुजरात के सूरत में एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई. इस दौरान 30 से अधिक बड़े धमाके हुए. आग पर काबू पाने के लिए 10 फायर बिग्रेड को लगाया गया है

बताया जाता है कि सूरत के इंडस्ट्रियल एरिया माने जाने वाले सचिन के होजीवाला कंपाउंड में एक मशहूर केमिकल कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयानक थी कि उसने पल भर में पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, केमिकल ड्रम में आग लगने की वजह से कंपनी में एक के बाद एक 30 से ज़्यादा बड़े धमाके हुए. इन धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास की दूसरी कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारी डर के मारे बाहर भाग गए. आसमान में कई किलोमीटर तक काले धुएं का घना गुबार देखा जा सकता था.

घटना की खबर मिलते ही सूरत फायर बिग्रेज की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. केमिकल में आग लगने की वजह से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने फोम और पानी के जेट का इस्तेमाल करके आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है. एहतियात के तौर पर, आग को आस-पास की दूसरी फैक्ट्रियों में फैलने से रोकने के लिए बिजली सप्लाई भी काट दी गई.

अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन शक है कि यह शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की वजह से लगी. फिलहाल, फायर विभाग कूलिंग ऑपरेशन कर रहा है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें छुट्टे नहीं है" का झंझट खत्म, अब ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट
छुट्टे नहीं है" का झंझट खत्म, अब ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट

छुट्टे नहीं है" का झंझट खत्म, अब ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50...

Share & Earn