---Advertisement---

स्थगन आदेश की अवहेलना पर पुलिस की सख्ती, चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण कार्य

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

स्थगन आदेश की अवहेलना पर पुलिस की सख्ती, चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया निर्माण कार्य

सीधी/सिहावल। न्यायालय के अंतरिम स्थगन आदेश के बावजूद ग्राम गेरूआ में जारी निर्माण कार्य को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। पुलिस चौकी सिहावल प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने पुलिस बल के साथ स्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों को न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन करने की सख्त हिदायत दी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गेरूआ स्थित आराजी खसरा क्रमांक 360, रकबा 0.3200 हेक्टेयर भूमि को लेकर आवेदक फते मोहम्मद पिता अमीर मुसलमान एवं अनावेदक रहीमुल्ला पिता अमीर मुसलमान, दोनों निवासी ग्राम गेरूआ के बीच भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।

प्रकरण में तहसीलदार न्यायालय सिहावल द्वारा 04 जून 2026 को पारित अंतरिम आदेश में संबंधित भूमि पर अंतिम निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद स्थगन आदेश प्रभावी रहने के दौरान निर्माण कार्य किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य जारी पाया गया, जिसे तत्काल बंद कराया गया। साथ ही दोनों पक्षों को न्यायालय के आदेश की अवहेलना नहीं करने की चेतावनी दी गई।

चौकी प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि न्यायालय का आदेश सर्वोपरि है और उसके उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों से न्यायालय के अंतिम निर्णय तक संयम बनाए रखने और किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करने की अपील की।

रिपोर्टर : राजबहोर केवट

न्यूज़ E7 लाइव

“हर खबर, सबसे पहले”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी मे ऑटो पर चढ़ गया ट्रेक्टर, जाने पूरा मामला
सीधी मे ऑटो पर चढ़ गया ट्रेक्टर, जाने पूरा मामला

जनपद सिहावल क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो पर चढ़ गया तेज रफ्तार ट्रैक्टर। सीधी जिले...

Share & Earn