---Advertisement---

सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राज्य की पहली महिला dupti CM बनीं

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राज्य की पहली महिला dupti CM बनीं

मुंबई: महाराष्ट्र के दिवंगत dupti CM अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को लोक भवन में राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा एनसीपी और भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद थे.

बता दें कि 28 जनवरी को बारामती में हुए एक प्लेन क्रैश में अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया था. सुनेत्रा पवार को शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल का नेता चुना गया. वह अब ​अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट से उपचुनाव लड़ेंगी. शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी.

पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम की शपथ लेने पर दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की dupti CM के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर शुभकामनाएं, वह यह जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए बिना थके काम करेंगी और स्वर्गीय अजितदादा पवार के विजन को पूरा करेंगी.”

NCP के दोनों गुटों पर विलय की घोषणा 12 फरवरी को होनी थी : शरद पवार

अजित पवार के निधन के बाद जहां पूरा महाराष्ट्र शोक में है, वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर शरद पवार के बयान राज्य की राजनीति में निर्णायक साबित हो रहे हैं. शरद पवार ने खुलासा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों को एक साथ लाने की प्रक्रिया पिछले चार महीनों से चल रही थी, और इस प्रक्रिया को अजित पवार और जयंत पाटिल लीड कर रहे थे. शरद पवार ने कहा कि, “राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों को एक साथ लाने के लिए पिछले चार महीनों से सकारात्मक बातचीत चल रही थी.

अजित और जयंत पाटिल इन चर्चाओं को लीड कर रहे थे. अजित पवार ने खुद दोनों पार्टियों के एक साथ काम करने के फैसले की घोषणा करने के लिए 12 फरवरी की तारीख दी थी. हालांकि, एक दुर्घटना हुई, और यह प्रक्रिया बाधित हो गई. उन्होंने कहा, यह संकेत देते हुए कि इस घटना ने अचानक राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं.

शरद पवार ने कहा, “हर व्यक्ति का समाज में योगदान होता है. अजित एक काबिल नेता थे जिन्होंने कई सालों तक संगठन में काम किया, आम लोगों से अच्छा कम्युनिकेशन बनाए रखा और लोगों की समस्या को न्याय दिलाया.”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn