Sunrise:जाने भारत में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है?

July 20, 2024, 5:23 AM
2 Mins Read
9 Views
FB IMG 1721452724681 News E 7 Live

Sunrise: जाने भारत में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है?

Sunrise : वैसे तो यह एक जनरल नॉलेज का सवाल है। लेकिन फिर भी इसकी जानकारी भी होनी चाहिए। भारत में सबसे पहले सूरज अरुणाचल प्रदेश में उगता है। इस राज्य का नाम भी सूर्योदय का प्रतीक है। अरुण का अर्थ सूर्य और चल का अर्थ उगना होता है। इस तरह अरुणाचल नाम का अर्थ सूर्योदय होता है। सूर्य जब उगता है तो सबसे पहली किरणे इसी राज्य की भूमि पर पड़ती है। इसलिए उसे उगते सूर्य की भूमि या राज्य भी कहा जाता है।

अरुणाचल प्रदेश में भी कई सारे शहर है। बता दे अरुणाचल प्रदेश के डोंग वैली की देवांग घाटी नामक जगह पर सबसे पहले सूरज उगता है। इस जगह पर सुबह 4 बजे ही सूरज उग जाता है। यह भारत के समय से दो घंटे पहले का समय होता है। यह भारत, चीन और म्यांमार की सीमा पर स्थित है।

Sunrise :यह देवांग घाटी समुद्रतल से 2655 की ऊंचाई पर स्थित है। यह से सूर्योदय का नजारा बेहद ही सुंदर होता है। यहां दूर दूर से पर्यटक सूरज की पहली किरण और उसे उगते हुए देखने के लिए आते है। इस घाटी में रात भी सबसे पहले होती है। जब दिल्ली के समयानुसार शाम के 4 बजते है तब इस घाटी में रात हो जाती है। बता दे साल 1999 में पता लगा कि अरुणाचल प्रदेश की इस घाटी में सूर्य की पहली किरण देखने को मिलती है। तभी से यह स्थान पर्यटकों के घूमने की घाटी बन गई। यहां देश विदेश के लोग घूमने आते है।

तो अब आप जान चुके होंगे कि भारत में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है इस राज्य में सूर्य की पहली किरण देखने का दृश्य काफी सुंदर और मनोहर है। आप सब भी यहां जरूर जाइए। और प्राकृतिक की सुंदरता का आनंद ले। साथ ही बता दे की सूरज की आखिर किरण गुजरात राज्य में देखने को मिलती है।

Exit mobile version