Mp news : अनोखा आयोजन – 51 किलो का केक काटकर मनेगा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
Mp news : उज्जैन मे सनातन धर्म के सजग प्रहरी जिन्होंने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का लोहा मनवा दिया था। ऐसे युवाओं के प्रेरणास्रोत जिन्होंने मात्र 39 वर्ष की आयु में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में जा जाकर भारत का परचम दिखाया था। स्वामी विवेकानंद जैसे आदर्श पुरुष के जन्मदिन पर प्रतिवर्षानुसार स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में उज्जैन के टावर चौराहा पर युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी आयोजन में धर्म संस्कृति से युक्त प्रस्तुतियां होगी। कार्यक्रम में मुख्य उद्बोधन कवि डॉ राम मनावत का होगा।
Mp news : स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष हम 15वां युवा संगम का आयोजन स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को शाम 6 बजे टॉवर चौराहा पर करने जा रहे है जिसमें शहर के हुनर बाज कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रेरक कार्य करने वाले युवाओं को वरिष्ठ चित्रकार स्व. ओ पी भटनागर की स्मृति में शशि राजकुमार भटनागर की ओर से सम्मान भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के युवा सिंगर ज्वलंत शर्मा की म्यूजिक मंच व्यवस्था रहेगी।
स्वर्णिम भारत मंच रविवार को शाम को 6 बजे टॉवर चौराहे पर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर 51 किलो की मिठाई का केक प्रतीकात्मक काटकर वितरण करेगा। यह पहला ऐसा प्रसंग है जब किसी महापुरुष के जन्मदिन पर उनके वंशजों की तरह जन्मदिन मनाने का प्रयास किया गया है। श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के कोई वंशज नहीं थे भारत का हर एक नागरिक उनके वंशज है हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सनातन के दूत स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को इतने उत्साह उमंग के साथ मनाए। ऐसे ही हमारी संस्कृति से युवाओं को जोड़ा जा सकता है।
डॉ राम मनावत होंगे वक्ता
युवा संगम कार्यक्रम में हिंदुत्व पर प्रखर बोलने वाले डॉ. राम मनावत मुख्य वक्ता के रूप में बोलने उज्जैन आएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अनुपमा श्रीवास्तव एवं रेखा भार्गव ने बताया कि हमारे बच्चे हमारी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं जिसका दुष्परिणाम हमें देखने को मिल रहा है। ज्यादातर युवा बच्चे नशे सहित कई से दुषाचरण करने लगे है। बड़े होकर गलत कदम उठा लेते है तब उनको पालने वाले माता पिता के मन को बहुत पीड़ा होती है