---Advertisement---

T17 बाघिन ने चीतल का किया शिकार, बच्चों के लिए मुंह में दबाकर ले जाती आई नजर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

संजय टाइगर रिजर्व में रोमांचक नज़ारा: T17 बाघिन ने चीतल का किया शिकार, बच्चों के लिए मुंह में दबाकर ले जाती आई नजर

अमित श्रीवास्तव कुसमी 

संजय टाइगर रिजर्व से वन्यजीवन प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बेहद रोमांचक और दुर्लभ दृश्य सामने आया है। दुबरी रेंज अंतर्गत रिजर्व क्षेत्र में T17 नामक मादा बाघिन ने चीतल का शिकार कर अपने बच्चों के लिए उसे अपने शक्तिशाली दांतों में दबाकर ले जाते हुए पर्यटकों को रोमांच से भर दिया। यह पूरा घटनाक्रम पर्यटकों के कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है, जिसे आज बुधवार शाम करीब 4:00 बजे संजय टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया गया। प्रबंधन ने इसे पर्यटकों के लिए बेहद उत्साहजनक और यादगार अनुभव बताया है। वीडियो जारी होने के साथ ही वन्यजीव प्रेमियों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के एसडीओ सुधीर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दृश्य पर्यटकों के लिए रोमांच से भरपूर था। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा देखा गया है जब बाघिन T17 ने चीतल का शिकार कर उसे अपने मुंह में दबाकर बच्चों के लिए अपने टेरिटरी की ओर ले जाते हुए पर्यटकों के सामने से गुजरी। यह नज़ारा प्राकृतिक वन्य व्यवहार को बेहद करीब से देखने का अवसर था।

इस पूरे घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शी पर्यटक शिवांशु पांडे ने बताया कि यह पल उनके जीवन के सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि बाघिन को इतनी नजदीक से शिकार के साथ चलते देखना रोमांच से भर देने वाला था। उन्होंने न केवल इस दृश्य को जी भरकर देखा, बल्कि वाहन में बैठकर फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड किए, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn