---Advertisement---

तीन बार असफल, चौथे प्रयास में बनीं आईएएस,खरगोन की मनीषा धारवे ने लिखी संघर्ष और सफलता की नई कहानी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तीन बार असफल, चौथे प्रयास में बनीं आईएएस,खरगोन की मनीषा धारवे ने लिखी संघर्ष और सफलता की नई कहानी”

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के छोटे से गांव बोंदरन्या की रहने वाली मनीषा धारवे ने वह कर दिखाया है, जो लाखों युवाओं का सपना होता है। जहा सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने UPSC 2023 में 257वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

वही मनीषा की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्हें मध्यप्रदेश की पहली आदिवासी महिला IAS अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनकी शुरुआती पढ़ाई आंगनवाड़ी और सरकारी स्कूल से हुई, जहां संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया।

मनीषा का IAS बनने का सफर उनके लिए आसान नहीं था। मनीषा को लगातार तीन बार असफलता का सामना करना पड़ा। हर बार रिजल्ट ने उन्हें झटका जरूर दिया, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी तैयारी को और मजबूत किया। परिवार का सहयोग, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम उनके सबसे बड़े हथियार बने।

वही चौथे प्रयास में मनीषा ने वह कर दिखाया, जिसकी उम्मीद उन्होंने कभी छोड़ी नहीं थी। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, धैर्य और मजबूत इरादों से मिलती है।

जहा आज मनीषा धारवे की कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा बन गई है, जो असफलताओं से घबरा जाता है। खासतौर पर आदिवासी समाज और ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों के लिए वह एक मिसाल बनकर उभरी हैं कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता जरूर मिलती है।

अब मनीषा की यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत जीत है, बल्कि यह समाज में शिक्षा और समान अवसरों की ताकत को भी दर्शाती है। उनका संदेश साफ है“असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की तैयारी है।”

वही उनकी कहानी आज पूरे देश में युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है और यह दिखाती है कि सच्चे जज्बे के सामने हर मुश्किल छोटी पड़ जाती है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष में रचा इतिहास
64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष में रचा इतिहास

64 ग्राम का कमाल,तमिलनाडु के छात्र ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट, अंतरिक्ष...

Share & Earn