---Advertisement---

तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही,सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र में किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही,सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र में किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज

एमपी के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटपरा सहित आसपास के कई गांवों में बीती रात और सोमवार सुबह हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसान गहरे संकट में आ गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह 8 बजे तक जारी रही। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे गेहूं, चना और मटर की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं और कई जगह बीज टूटकर जमीन पर बिखर गए।

पटपरा के स्थानीय किसान रामजी तिवारी ने बताया कि इस साल उन्होंने बड़ी उम्मीदों के साथ खेती की थी, लेकिन अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी सारी मेहनत को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि “ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि फसल संभल ही नहीं पाई, पूरा खेत बर्बादी का मंजर बन गया है।”

सीधी क्षेत्र के अन्य किसानों का भी यही हाल है। सभी ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस नुकसान से उबरने में मदद मिल सके।

अब इधर चुरहट एसडीएम वीके आनंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पटवारी को मौके पर भेजकर तत्काल निरीक्षण और फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जहा किसानों को अब प्रशासन से राहत की उम्मीद है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। फिलहाल पूरा क्षेत्र इस प्राकृतिक आपदा के बाद हुए नुकसान से उबरने की कोशिश में लगा हुआ है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में भाजपा का आधुनिक जिला कार्यालय बनेगा,डेढ़ करोड़ की लागत से 6000 वर्गमीटर में तैयार होगा हाईटेक भवन
सीधी में भाजपा का आधुनिक जिला कार्यालय बनेगा,डेढ़ करोड़ की लागत से 6000 वर्गमीटर में तैयार होगा हाईटेक भवन

सीधी में भाजपा का आधुनिक जिला कार्यालय बनेगा,डेढ़ करोड़ की लागत से 6000 वर्गमीटर...

Share & Earn