---Advertisement---

तेज रफ्तार का दिखा कहर,स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर, एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार का दिखा कहर,स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर से ऑटो चकनाचूर, एक की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल, क्षेत्र में मचा हड़कंप

रीवा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक चेहरा सामने आया है। जहा गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भीठी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने सामने से जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

वही मिली जानकारी के मुताबिक, ऑटो में सवार गणेश शंकर पांडेय, निवासी पकरा थाना गुढ़, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, जिसमें वाहन चालक की लापरवाही और संभावित तकनीकी खामियां शामिल हैं।

वही हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना आम बात हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और यातायात नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें “हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 
“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन 

“हर बूंद की कीमत समझो” कर्म प्रथम चैरिटेबल का जल संरक्षण अभियान बना जनआंदोलन...

Share & Earn