---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर,पेड़ से टकराई बोलेरो, कई यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर,पेड़ से टकराई बोलेरो, कई यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतुलखी में बुधवार को तेज रफ्तार के कारण एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन में सवार कई यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर बहरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे में घायल यात्रियों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

बहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn