---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर,तरका में बस ने 6 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत से पसरा मातम

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर,तरका में बस ने 6 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत से पसरा मातम

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरका में शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और तस्वीर तब देखने को मिली, जब एक यात्री बस की चपेट में आने से महज 6 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP 53 P 0465 “जय मां शारदा” सीधी से तरका होते हुए बहरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे चल रहे बालक को बस चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जहा मृतक की पहचान प्रांशु पनिका (उम्र 6 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजकुमार पनिका, निवासी बहरी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

इस घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। रात होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसे शनिवार सुबह कराया जाएगा।

वही स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है।

जहा फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news: जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बोलेरो वाहन से 25 पेटी बीयर जप्त, अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
Sidhi news: जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बोलेरो वाहन से 25 पेटी बीयर जप्त, अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अनिल शर्मा सीधी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं...

Share & Earn