---Advertisement---

थाना कुसमी में चला “सेल्फ क्लिक 2026” साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

थाना कुसमी में चला “सेल्फ क्लिक 2026” साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक

अमित श्रीवास्तव 

कुसमी। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सीधी के थाना कुसमी द्वारा “सेल्फ क्लिक 2026” साइबर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम कुसमी मुख्यालय के प्रमुख चौराहे पर आयोजित किया गया, जहां आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के जोखिम, सोशल मीडिया फ्रॉड तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन और पुलिस से संपर्क करें।

इस अवसर पर एएसआई नंद प्रकाश सिंह, हृदय लाल दीवान (धड़कन), कमलेश प्रजापति, आरक्षक अभिषेक यादव, शुभम सिंह सहित थाना कुसमी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

थाना कुसमी द्वारा चलाए गए इस अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की तथा साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn