---Advertisement---

थाने के साए में नशे का कारोबार, सेमरिया में 200 मीटर दूरी पर खुलेआम गांजा बिक्री, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल”

---Advertisement---

“थाने के साए में नशे का कारोबार, सेमरिया में 200 मीटर दूरी पर खुलेआम गांजा बिक्री, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल”

वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल, नशा मुक्ति अभियान पर उठे सवाल

सीधी। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर खुलेआम गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह अवैध गतिविधि बिना किसी डर या रोक-टोक के संचालित होती नजर आ रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार कोई नया नहीं, बल्कि लंबे समय से जारी है। लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जाती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भमरहा इलाके में स्थित एक घर में गांजा खरीदने वालों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि थाना के इतने करीब होने के बावजूद यह अवैध धंधा कैसे फल-फूल रहा है।

हाल ही में पड़ोसी क्षेत्र में पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गांजा तस्करों पर कार्रवाई की गई, लेकिन सेमरिया क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश न लग पाना स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

एक ओर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। यदि थाना के पास ही ऐसी स्थिति है, तो दूरदराज के इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है। खासकर युवा वर्ग तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहा है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। नशे की लत अक्सर अपराध की ओर ले जाती है, जिससे न केवल परिवार बल्कि समाज भी प्रभावित होता है।

समाज, प्रशासन और अभिभावकों को मिलकर जागरूकता और सख्त कार्रवाई के जरिए इस समस्या का समाधान निकालना होगा, तभी एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य संभव है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अमिलिया में गांजा खेती का खुलासा,पुलिस दबिश पड़ते ही खेत छोड़ भागा आरोपी, लाखों की अवैध फसल नष्ट
अमिलिया में गांजा खेती का खुलासा,पुलिस दबिश पड़ते ही खेत छोड़ भागा आरोपी, लाखों की अवैध फसल नष्ट

अमिलिया में गांजा खेती का खुलासा,पुलिस दबिश पड़ते ही खेत छोड़ भागा आरोपी, लाखों...

Share & Earn