---Advertisement---

Sidhi news:गोपद नदी का सीना छलनी, रातभर निकलते 40 से अधिक ट्रक-ट्रैक्टर,प्रशासन बना मूकदर्शक

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : गोपद नदी का सीना छलनी, रातभर निकलते 40 से अधिक ट्रक-ट्रैक्टर, प्रशासन बना मूकदर्शक
खनिज विभाग और राजस्व अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल, शिवसेना नेता विवेक पांडे ने जताई कड़ी नाराज़गी

Sidhi news : सीधी जिले मे गोपद नदी में हो रहा अवैध रेत उत्खनन अब विकराल रूप ले चुका है। मड़वास क्षेत्र में हर रात 40 से अधिक ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रालियां और 407 जैसे भारी वाहन नदी से रेत निकालकर खुलेआम परिवहन कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन, खनिज और राजस्व विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि

Sidhi news : “वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों के बयान साफ संकेत देते हैं कि दिनदहाड़े भारी संख्या में वाहन गोपद नदी से रेत निकाल रहे हैं। एक-दो नहीं, बल्कि 40 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां, ट्रक और 407 जैसे वाहन प्रतिदिन निकलते हैं। हमने समय-समय पर राजस्व विभाग, एसडीएम से लेकर खुद कलेक्टर तक को शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।”

इस मामले में जब सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। व्हाट्सएप पर सूचना भेजे जाने के बावजूद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह पहली बार नहीं है, अक्सर कलेक्टर महोदय न तो फोन उठाते हैं और न ही किसी मैसेज का जवाब देते हैं।

जब इस अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग के इंस्पेक्टर शिशिर यादव से बात की गई, तो उन्होंने कैमरे के सामने बयान देने से इनकार कर दिया। हालांकि मौखिक रूप से उन्होंने माना कि “मुझे अवैध रेत उत्खनन की जानकारी है। लेकिन मैं अकेले कार्रवाई नहीं कर सकता। जब तक कलेक्टर का स्पष्ट आदेश नहीं होगा और राजस्व विभाग के कर्मचारी सहयोग नहीं करेंगे, तब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सकता। हां, मैं मानता हूं कि इस बार मामला बड़े स्तर पर है।”

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn