---Advertisement---

E7 news की खबर का असर, खंड प्रशासन हुआ सक्रिय, कुसमी–महखोर रोड से हटाई जा रही जानलेवा गिट्टी

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

E7 news की खबर का असर, खंड प्रशासन हुआ सक्रिय, कुसमी–महखोर रोड से हटाई जा रही जानलेवा गिट्टी

कुसमी से महखोर मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत की गई लापरवाह रिपेयरिंग को लेकर ई7 न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से खबर प्रसारित किए जाने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। खबर का असर इतना स्पष्ट रहा कि खंड प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क पर बिखरी खतरनाक गिट्टी हटाने का कार्य शुरू करा दिया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

बताया जा रहा है कि रिपेयरिंग के नाम पर सड़क पर छोटे-छोटे गिट्टी डाल दिए गए थे, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। ई7 न्यूज़ ने इस गंभीर समस्या को उठाते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों की लापरवाही और कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। खबर सामने आने के बाद खंड प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत गिट्टी हटाने के निर्देश दिए।

वर्तमान में सड़क से ढीली गिट्टी हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासनिक अमला और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं, ताकि आगे किसी प्रकार की लापरवाही न हो। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते यह कार्रवाई नहीं होती, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

स्थानीय ग्रामीणों ने ई7 न्यूज़ का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से वे इस समस्या को लेकर शिकायत कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। खबर के प्रसारण के बाद ही प्रशासन की नींद खुली और सड़क को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम उठाए गए। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे सड़क की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण तरीके से की जाएगी और केवल दिखावटी काम नहीं होगा।

खंड प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि मीडिया की भूमिका जनहित के मुद्दों को सामने लाने में कितनी महत्वपूर्ण है। अब ग्रामीणों की मांग है कि गिट्टी हटाने के साथ-साथ सड़क की पूरी मरम्मत तकनीकी मानकों के अनुसार कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों की जवाबदेही भी तय हो, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण
सीएमएचओ ने पीएचसी बंजारी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता-: अनिल शर्मा साफ-सफाई, प्रसव कक्ष की मरम्मत एवं मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण...

Share & Earn