---Advertisement---

Rewa की हथोड़ा गैंग का सरगना गिरफ्तार, भोपाल में कुलदीप पटेल के हाथ पांव तोड़ दिए थे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Rewa की हथोड़ा गैंग का सरगना गिरफ्तार, भोपाल में कुलदीप पटेल के हाथ पांव तोड़ दिए थे।

Rewa राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह के ठीक 1 दिन पहले दिनांक 25 जनवरी को हाई सिक्योरिटी के बावजूद बिना नंबर की गाड़ियों से भोपाल में घुसकर रीवा के कुलदीप सिंह पटेल के हाथ पांव तोड़ देने वाले हथोड़ा गैंग का सरगना सचिन कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अवैध खदान को लेकर Rewa के कुलदीप सिंह का सचिन कुशवाह के साथ पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सोचा कि जब गर्लफ्रेंड के सामने मारेंगे तो हमेशा के लिए डरेगा या फिर रीवा वापस ही नहीं आएगा।

इसलिए दो गाड़ियों में भरकर सचिन के साथ पवन कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, प्रांजल पाठक, सूरज, अनिल, अखिलेश और साकेत हथौड़ा लेकर भोपाल आए और जब कुलदीप सिंह अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर घूमने जा रहा था उसी समय उसको घेर कर उस पर हमला कर दिया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn