---Advertisement---

Son river में डूबे मासूम की तलाश तेज, 13 वर्षीय किशोर पर टूटा दुखों का पहाड़

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Son river में डूबे मासूम की तलाश तेज, 13 वर्षीय किशोर पर टूटा दुखों का पहाड़

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुटेली में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। Son river में नहाने गए 13 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

नदी में नहाने पहुंचे बच्चे, अचानक हुआ हादसा

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गांव के चार छोटे बच्चों के साथ खुटेली निवासी रामकुमार कोल (उम्र 13 वर्ष) सोन नदी पर नहाने पहुंचा था। बच्चों के अनुसार, सभी ने Son river में छलांग लगाई लेकिन अचानक रामकुमार गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं आया। साथ में मौजूद रोशनी कोल ने बताया कि बाकी सब सुरक्षित किनारे आ गए लेकिन रामकुमार नहीं निकला। डर के कारण उसने तुरंत घर जाकर घटना की सूचना परिजनों को दी।

किनारे पर मिली शर्ट, बढ़ी शंका

परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्चे की शर्ट नदी किनारे पड़ी हुई मिली। इससे यह आशंका और गहरी हो गई कि मासूम नदी की गहराई में समा गया है। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया। गोताखोरों की टीम कई घंटों से तलाश में जुटी है लेकिन देर रात तक कोई नतीजा नहीं निकल सका। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तलाश जारी है और बच्चे को ढूंढने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गांव में पसरा मातम

इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई यही दुआ कर रहा है कि रामकुमार का जल्द से जल्द पता चल सके। ग्रामीणों का कहना है कि सोन नदी की धारा तेज और गहरी होने से अक्सर हादसे होते हैं, इसके बावजूद बच्चों का वहां नहाना खतरनाक साबित हो रहा है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn